अब तक 1332 संविदा कर्मी बर्खास्त,बाकी हजारों को कुछ घंटो की मोहलत

Share News

@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश 

यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी है विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति मैं यह पूरी तरह से साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर हड़ताल को खत्म नहीं करेंगे कर्मचारीयो के शोषण पर हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी हो सकता है।

ऊर्जा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बिजली आपूर्ति सामान्य है 1332 संविदा कर्मचारियों को पिछले 24 घंटों में बर्खास्त कर दिया गया है बाकी बचे हजारों कर्मचारियों को कुछ घंटे की मोहलत दी गई है बात नहीं मानने वालों को भी बर्खास्त किया जाएगा जरूरत पड़ी तो हजारों की सेवा समाप्त करेगे। ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति को बातचीत के लिए अपने आवास पर बुलाया था 3 घंटे के विचार विमर्श के बाद भी बैठक बेनतीजा रही। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यूनियन के नेता किसी की भी नहीं सुन रहे हैं। उन्हें न जनता की परवाह है और न ही हाईकोर्ट के आदेशों की। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत को तैयार है, लेकिन हड़ताल के शर्त पर नहीं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हाई कोर्ट ने भी नोटिस जारी किया है। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं।

गर्मी का मौसम है, इसके बावजूद यूनियन के नेता नहीं सुन रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि घाटे के बावजूद कर्मचारियों को बोनस दिया गया। बताया जा रहा है कि मंत्री के आवास से निकलने के बाद विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी आपस में बैठक करेंगे और शाम तक किसी नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी शैलेंद्र दुबे ने अपने बयान मैं बताया कि मै गिरफ्तार हो जाऊंगा तब भी संघर्ष समिति की हड़ताल जारी रहेगी, कर्मचारी हित में संघर्ष करते रहेंगे चाहे मैं रहूं या ना रहूं।

ताजा जानकारी के अनुसार प्रदेश में चल रही बिजली कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में अब उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ का भी समर्थन मिल रहा है। जल संस्थान कर्मचारी महासंघ ने ऊर्जा मंत्री से अपील करते हुए कहा कि इस हड़ताल का व्यापक असर पूरे प्रदेश में पड़ता नजर आ रहा है यदि कर्मचारियों की मांगों का जल्द निपटारा नहीं होगा तो हम भी इस हड़ताल का समर्थन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...