Share News
@ मुंबई महाराष्ट्र
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली अपनी सुपरहिट फिल्म आरआरआर का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर हाल ही में प्रदर्शित हुयी है।इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका है।
फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुयी है। राजमौली फिल्म आआरआर की सफलता से बेहद खुश हैं। राजामौली ने बताया है कि वह राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ आरआरआर का इसका सीक्वल बनाएंगे लेकिन फिलहाल इसके लिए इंतजार करना होगा।