संवाददाता : चंडीगढ़ पंजाब
थाना बाजाखाना की पुलिस ने एस.आई.टी. की जांच के मुताबिक पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी और सस्पैंडिड आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल को बहबलकलां गोलीकांड के मामले में इरादा कत्ल, हथियारों का दुरुपयोग करने, साजिश रचने और झूठी गवाही देने के आरोपों के तहत नामजद किया है। बात दें 14 अक्तूबर 2015 को शांतिपूर्ण धरने पर बैठी संगत पर बहबलकलां में पुलिस की ओर से चलाई गई थी।
इस मामले में थाना बाजाखाना की पुलिस ने धरनाकारियों के खिलाफ ही अलग-अलग संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था, तत्कालीन बादल सरकार द्वारा गठित ए.डी.जी.पी. अधिकारी के नेतृत्व वाली एस.आई.टी. की जांच रिपोर्ट में उक्त घटना में पुलिस को भी आरोपी ठहराया गया था। तब थाना बाजाखाना में अज्ञात पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी गई थी।
अब थाना बाजाखाना में उक्त मामले में पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी और सस्पैंडिड आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल पर भी पर्चा दर्ज किया गया है।