@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर ब्रिज एवं महुली सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्माण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानमंडल के विस्तारित भवन में राष्ट्रीय चैंपियन रग्बी बालिका एवं बालक टीम को पुरस्कृत किया।

जहानाबाद के जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय ने एन.एच-83 पर दरधा नदी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बेगूसराय के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बारात के मद्देनजर जिलास्तरीय शान्ति समिति की बैठक हुई। उन्होंने त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

नवादा के जिलाधिकारी ने विधान परिषद के निर्वाचन के संबंध में जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता के संबंध में चर्चा की।

पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में संचालित होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

सहरसा के जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक लिपी सिंह ने EVM एवं VVPAT गोदाम का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने चंडी अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

अररिया के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने निबंधन कार्यालय, जोकिहाट का निरीक्षण किया।मौके पर उपस्थित डीड राइटर से कार्य प्रणाली की जानकारी ली।