@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पावापुरी स्थित वर्द्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह भगवान महावीर की धरती रही है, स्थानीय लोगों की मांग पर यहाँ अस्पताल बनवाया।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को ससमय मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया।

जहानाबाद के जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में जिला तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समन्वयक समिति की बैठक हुई। उन्होंने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने तकनीकी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अररिया के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा की। उन्होंने जिला अंतर्गत संचालित भू-अर्जन परियोजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर आवश्यक चर्चा की।

खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की उपस्थिति में परबत्ता प्रखंड के करना ग्राम में गेहूँ फसल कटनी का शुभारम्भ किया गया।

सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु अंतर्विभागीय कार्य-समूह की बैठक हुई। उन्होंने किसानों से खेतों में पुआल और भूसा नहीं जलाने की अपील की।

मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली मिशन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिया।