@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद समेत कई मंत्री, सांसद तथा विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बरौनी में पेप्सी बॉटलिंग प्लांट के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि कम समय में इसका उत्पादन शुरू हो गया है, यह बहुत बड़ी बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में इस तरह का उद्योग पहली बार स्थापित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योग के लिए हमलोग शुरू से लगे हुये थे। केंद्र सरकार ने परमिशन दे दिया है। अब इस तरह से उद्योग लगने की शुरुआत हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में इथेनॉल की फैक्ट्री बहुत तेजी से लग रही है। 17 इथेनॉल प्लांट लगाने की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल चुकी है।हमलोग और इथेनॉल प्लांट की स्वीकृति लेने में लगे हैं।आनेवाले समय में बिहार में और उद्योग लगेंगे।

बरौनी के इस पेप्सी बॉटलिंग प्लांट में करीब 500 लोगों को सीधा रोजगार मिल चुका है। जबकि लगभग 700 से 800 लोग अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पा रहे हैं।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शगुना मोड़ एवं चिड़ियाघर के गेट नंबर-2 के पास नीरा बिक्री केंद्र का शुभारम्भ किया।जिले में कुल 40 केंद्रों से लगभग 1000 लीटर नीरा की बिक्री की जा रही है। इसे बढ़ाकर 2500 लीटर करने का लक्ष्य है।

सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने डुमरा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत रबी गेहूँ फसल की कटनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी फसल कटनी की।

मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा सरकार की विकासपरक और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की लगातार कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी ने हवेली खड़गपुर में अग्रहण प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

बेगूसराय के जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कारगिल विजय भवन में गेहूँ अधिप्राप्ति वर्ष 2022-23 के लिए जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई।