@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
सूबे के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सड़क का निर्माण गांव से लेकर शहर तक किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र के विकास के लिए भी कई कार्य किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उन सभी चीजों को मेंटेन करना भी बहुत जरूरी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नीरा स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है।इससे गुड़ और पेड़ा भी बनता है। नीरा का उत्पादन करनेवालों को जरूरत पड़ने पर एक लाख रुपये तक का सहयोग किया जाएगा।

किशनगंज के जिलाधिकारी कांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर संभावित बाढ़ से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई। यह नियंत्रण कक्ष 18 जून से 31 अक्टूबर 2022 तक संचालन होगा, जिसका दूरभाष संख्या 06276222576 है।

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में आगामी श्रावणी मेला, 2022 के तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने मेले के सफल संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बांका के जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ‘हर घर-दस्तक कार्यक्रम’ के अंतर्गत शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

अररिया की जिलाधिकारी मती इनायत खान की अध्यक्षता में तकनीकी टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने सभी तकनीकी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “मानवता के लिए योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने गुरु वीरेंद्र कुमार को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया।