@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड स्थित बलहा वसंता में गंडक नदी के निरीक्षण के दौरान नदी की चौड़ाई एवं गहराई बढ़ाने के लिए दूसरे छोर पर सिल्ट कटिंग का कार्य कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने संभावित बाढ़ के दौरान आसपास के गांवों के लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सचिवालय कोषागार, सिंचाई भवन, का निरीक्षण किया। उन्होंने वरीय कोषागार पदाधिकारी को लिपिकों एवं डॉटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा पुस्तिका को विधिवत ढंग से अद्यतन कर संधारित करने का निर्देश दिया।

जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने जिला कौशल विकास समिति की मासिक बैठक की। जिसमें विभागों के अंतर्गत चल रहे योजना की संक्षिप्त रूप-रेखा एवं जॉब रोल्स पर चर्चा की गयी।

बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बाबा हरिगिरिधाम, गढ़पुरा और बखरी में श्रावणी मेला का उद्घाटन किया।

सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने “मुख्यमंत्री खेल विकास योजना” के अंतर्गत जिले में स्टेडियम निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

अररिया की जिलाधिकारी इनायत खान ने कुर्साकांटा प्रखंड के चार पंचायतों रहटमीना, सौरगांव, कमलदाहा एवं कुर्साकांटा पंचायत में संचालित विकास योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

शेखपुरा के जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में लोक अभियोजन की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया।

सहरसा के जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।

औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने 17 विभागों के साथ जिलास्तरीय आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष ने मानसी प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर संधारण पंजी की जांच की। उन्होंने अस्पताल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से फीडबैक लिया।