@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में जन्मे बाघिन के चार बच्चों का नामकरण किया गया। उन्होंने चारों बच्चे का नाम क्रमश: मगध, केसरी, बिक्रम और रानी दिया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि चारों बच्चों का नामकरण किया जाना खुशी की बात है। इस मौके पर विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने भाग लेकर अपनी कलाकृति प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 06 जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के द्वारा बिहार स्टार्टअप पॉलिसी, 2022 का शुभारंभ किया गया। अब नये पोर्टल के जरिये आवेदन दे सकते हैं। हर 3 महीने के बाद आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। आवेदन देने के 60 दिनों के भीतर फंड मिलेगा।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया।

नवादा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने रजौली प्रखंड सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीण विकास के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति के संबंध में फीडबैक लिया।

बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने तेघड़ा अंचल अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर किए जा रहे कटाव निरोधी कार्य एवं गोशाला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बिक्रमगंज प्रखंड के सभी 12 पंचायतों में विभिन्न सरकारी योजनाओं की गहनतापूर्वक जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

सहरसा के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहरा प्रखंड के बरियाही पंचायत में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन -पाठन, हर घर नल का जल एवं पशु टीकाकरण के साथ ही अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की जांच की।