बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में राज्य में अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से संभावित सुखाड़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि प्रभावित जिलों के प्रखंड, पंचायत एवं गांव स्तर तक शीघ्र सुखाड़ की स्थिति का बारीकी से आकलन कराएं और सभी प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देने की तैयारी करें।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जितने क्षेत्रों में धान की रोपनी हुई है, उसकी सिंचाई के लिए किसानों को डीजल अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो बचे हुए आवेदक हैं, उन्हें डीजल अनुदान का लाभ तेजी से दिलाएं।
 
👉 पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर ‘सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं’ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 की तैयारी को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
 
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में भू-अर्जन प्रशाखा की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
👉 वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने पल्स पोलियो अभियान तथा पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने हेतु समीक्षा बैठक की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने के उद्देश्य से प्रखंडवार एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक हुई।
 
👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की। इस मौके पर उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को आर्थिक विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...