@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘Bihar Investors’s Meet’ कार्यक्रम में कहा कि उद्योग का विकास हो, इसके लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं। राज्य में व्यापार काफी बढ़ा है। इथेनॉल के उत्पादन के प्रस्ताव की मंजूरी के बाद राज्य में इथेनॉल उत्पादन का काम भी शुरू हो गया है। कई निवेशक आ रहे हैं, इससे रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बियाडा की भूमि पर ग्रेड ए बेयर हाऊस आपलोग लगा सकेंगे। राज्य सरकार लॉजिस्टिक पॉलिसी लाएगी। जमीन की दर घटाई गयी है। वहां तक आवागमन की सुविधा भी सुलभ कराई जाएगी। आपको किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसके लिए हमलोग हर संभव मदद करेंगे।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने टी.के.घोष अकादमी राजकीय उच्च विद्यालय में नवनिर्मित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण किया।

गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण मेले का शुभारम्भ किया।

नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आर.आई.सी.सी., राजगीर में पावापुरी महोत्सव को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने मोहत्सव के सफल संचालन हेतु तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने काको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा के साथ केंद्र की साफ़-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने राघोपुर स्थित करजाइन पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने वार्ड-13 में हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत पेयजल गुणवत्ता की जांच की।

मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने ढाका प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, सपही में सरकार के विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कृषि विभाग अंतर्गत पौधा संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केला फसल में लगने वाले रोगों की पहचान एवं प्रबंधन हेतु कृषकों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये।