@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर एवं कटिहार जिले में गंगा नदी से हो रहे कटावग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि महानंदा नदी पर बांध के लिए तेजी से कार्य कराएं। मुख्यमंत्री ने प्रमण्डलीय आयुक्त, पूर्णिया को भू-अर्जन के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिये।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने वृद्धाश्रम ‘सहारा’, गुलजारबाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से वृद्धजनों को दी जाने वाली सुविधा और सहायता के बारे में जानकारी ली।

मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 12 से 14 दिसंबर तक स्थानीय पोलो मैदान में आयोजित होने वाले ‘मुंगेर महोत्सव सह जिला स्थापना दिवस’ के सफल आयोजन हेतु तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

शेखपुरा के जिलाधिकारी सावन कुमार ने पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्न आपूर्ति के संबंध में स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने भ्रमण कार्यक्रम के तहत मखदुमपुर प्रखंड स्थित गांधी इंटर विद्यालय, प्रभात नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन ने सदर प्रखंड के सारा मोहम्मद पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

सहरसा के जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में केन्द्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।