बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दीl
 
👉 नीतीश कुमार ने क्रिसमस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी l उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शांति, प्रेम एवं करुणा का है जो संपूर्ण मानव जाति कल्याण के लिए है। प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।
 
👉 मुख्यमंत्री ने शनिवार को आयोजित कोरोना से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना को लेकर राज्य सरकार शुरू से गंभीर और संवेदनशील है। राज्य में आज की तिथि में कोरोना का एक्टिव केस शून्य है, घबराने की कोई जरुरत नहीं है। लोग सचेत और सजग रहें।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक ने पटना नगर निगम के चुनाव हेतु डिस्पैच, कलेक्शन सेंटर तथा मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। मालूम हो कि पटना नगर निगम में 28 दिसंबर को मतदान और 30 दिसंबर को मतगणना निर्धारित है।
 
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉 सहरसा के जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत ‘‘दक्ष‘‘ वार्षिक खेल कार्यक्रम एवं ‘‘तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव” के आयोजन को लेकर बैठक हुई। उन्होंने इसके सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अंग्रेजों द्वारा स्थापित जेल प्रेस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद दुर्लभ सभी मशीनों का जायजा लिया एवं उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।
 
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने राजा बाजार स्थित सी.एम.आर. अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पैक्सों से समय पर अधिप्राप्ति/राशि भुगतान तथा अधिक से अधिक किसानों से धान क्रय करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...