बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के 21वें दिन बांका जिले का दौरा किया। उन्होंने कटोरिया प्रखंड स्थित ग्राम मनिया में विकास कार्यों का जायजा लिया।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्राथमिक विद्यालय, कटोरिया प्रखंड स्थित ग्राम मनिया में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट तथा तालाब का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जीविका समूह तथा हस्तकला उद्योग की प्रदर्शनी तथा ठोस कचड़ा प्रबंधन हेतु वितरित ई-रिक्शा का भी अवलोकन किया।
 
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा तसर अग्र परियोजना केन्द्र, करझौसा में रेशम कोकून केन्द्र का जीविका स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरण कर मुख्यमंत्री योजना के अन्तर्गत उत्पादित सामग्रियों, कोकून बीजागार एवं रेशम धागा बनाने से संबंधित स्टालों का अवलोकन कियाl
 
👉 नीतीश कुमार के द्वारा चन्द्रशेखर सिंह नगर भवन, बांका में जीविका दीदियों से संवाद किया गया। इस दौरान जीविका दीदियों ने अपनी जीवन से जुड़ी बातों को उनके समक्ष साझा किया।
 
👉 मुख्यमंत्री के द्वारा समेकित कृषि सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कृषि संबंधित समेकित कृषि सुविधा प्रोसेसिंग यूनिट एवं प्रदर्शनियों का भी अवलोकन कियाl
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने धान अधिप्राप्ति कार्य में लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाने के निर्देश दिये।
 
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में राजगीर में मलमास मेले के आयोजन की पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरस्वती नदी की साफ-सफाई, सरस्वती कुण्ड एवं घाट के जीर्णोद्धार कार्य हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉 वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत NH-119(डी) के भू-अर्जन से संबंधित पातेपुर अंचल के बहुआरा, दभइच, कोआही, नीरपुर एवं जगदीशपुर में लगाए गए कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित रैयतों का भुगतान तेजी से करने के निर्देश दिये।
 
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में अमृत योजना अंतर्गत जिले के लिए मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर बैठक हुई। उन्होंने भू-अर्जन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...