बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार  

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

सूबे में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रात में पुलिस की नियमित गश्ती होनी चाहिए। इसको लेकर सभी थानों में गाड़ियां उपलब्ध करायी गयी है ताकि पुलिस बलों को कहीं आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हो।
 
👉 मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया। अब पुलिस बल में काफी तादाद में महिलाओं की संख्या हो गयी है।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के द्वितीय चरण के कार्य हेतु बैठक हुई। उन्होंने बताया द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल, 2023 से दिनांक 15 मई, 2023 तक की अवधि में किया जाना निर्धारित है। इसके आलोक में पटना जिला में सभी कार्य तेजी से किया जा रहा है।
 
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी कांत शास्त्री ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं, डॉक्टर, एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति एवं साफ सफाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने त्रिवेणीगंज के कुशहा पंचायत के चिलौनी नदी के टूटे हुए पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के मरम्मती कार्य को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आगामी शब-ए-बारात एवं होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
 
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने आंतरिक संसाधन की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में भूमि विवाद, खनन एवं मद्य निषेध की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि विवाद एवं अवैध खनन के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा मद्य निषेध को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...