बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार  

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

बिहार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पराली जलाना, स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि पराली जलानेवाले लोगों को समझाईये। लोगों को प्रेरित करें कि वे पराली नहीं जलायें, इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने के साथ-साथ खेती भी बर्बाद होती है।
 
👉 मुख्यमंत्री ने सारण जिला के मांझी विधानसभा के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
 
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभाग से जुड़े योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।
 
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी होली एवं शब-ए-बारात पर्व, 2023 को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने त्योहार के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आगामी राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि टेंट सिटी के साथ-साथ 8 अन्य स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए आवासन की व्यवस्था की गयी है।
 
👉 सहरसा के जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में कहरा एवं सत्तरकटैया प्रखंड के पंचायत स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
 
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. की अध्यक्षता में आगामी शब- ए-बारात एवं होली पर्व, 2023 को लेकर बैठक हुई। उन्होंने त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉 नवादा की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में सिंगल प्लास्टिक यूज की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सिंगल प्लास्टिक पर्यावरण एवं हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त ही हानिकारक है।

71 thoughts on “बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

  1. Текст – Ирригатор (также известен как оральный ирригатор, ирригатор полости рта или дентальная водяная нить) – это устройство, используемое для очистки полости рта. Оно представляет собой насадку с форсункой, которая использует воду или жидкость для очистки полости рта. Ирригаторы применяются для удаления зубного камня, бактерий и насадок из полости рта, а также для смягчения любых застывших остатков пищи и органических отходов. Ирригаторы применяются для профилактики и лечения различных патологий полости рта. Наиболее распространенные ирригаторы используются для удаления зубного камня, лечения десны, профилактики и лечения воспалений десен, а также для лечения пародонтита. Кроме того, ирригаторы используются для анестезии полости рта, а также для применения антибактериальных препаратов.. Click Here:👉 https://www.irrigator.ru/irrigatory-cat.html

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...