@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शब-ए-बारात के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शब-ए-बारात पवित्र त्योहार है। इस अवसर पर लोग खुदा की इबादत कर अपने पूर्वजों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुबारक अवसर पर हम सब खुदा से दुआ करें कि हम सबके बीच प्रेम, सद्भाव बढ़े और हम सभी के सम्मिलित प्रयास से बिहार निरंतर प्रगति की ऊंचाई पर बढ़ता रहे।

नीतीश कुमार ने रंगों के त्योहार होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने रामायण मांझी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सीवान जिले के गुठनी प्रखंड के ग्यासपुर गांव निवासी रामायण मांझी ने मैरवा और दरौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौर ऊर्जा उपयोग का प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग सह सीएमडी BSPHCL संजीव हंस, मिशन निदेशक राहुल कुमार, ब्रेडा निदेशक महेंद्र कुमार समेत कई अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा चलायी विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

शेखपुरा के जिलाधिकारी सावन कुमार ने गिरहिंडा पहाड़ पर विशेष महोत्सव मनाये जाने हेतु जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ स्थल का मुआयना किया। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने आमजनों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
онлайн порно чат. Click Here:👉 https://rt.beautygocams.com/
купоны melbet. Click Here:👉 https://mebel-3d.ru/libraries/news/?melbet_2020_promokod_dlya_registracii_besplatno.html