बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार  

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म आर.आर.आर. के गीत ‘नाटू नाटू एवं तमिल भाषा की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट्स व्हिस्पर्रस’ के ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह भारतीय फिल्म जगत के साथ पूरे देश के लिए गर्व का पल है। इसके लिए फिल्म निर्माण करने वाले पूरी टीम को बधाई है।
 
👉 मुख्यमंत्री  ने सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को काफी दु:खद बताया। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मालूम हो कि एन.एच-58 पर मधेपुरा के निकट हाईवा और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 5 लोगों की मौत हुई है।
 
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किया जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा 10 पईन एवं आहर के जीर्णोद्धार हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी।
 
👉 रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि विभागों के द्वारा कराये जा रहे कार्यों से संबंधित अद्यतन प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
 
👉 सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।
 
👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जिले भर से आये सभी फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।
 
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सभी जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ लंबित पत्रों की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके निष्पादन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉 बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में अंकेक्षण कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ग्राम कचहरियों एवं वार्डों का लंबित अंकेक्षण जिलास्तर पर मिशन मोड में कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...