बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार  

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

नीतीश कुमार ने चतुर्थ कृषि रोड मैप के सूत्रण की बैठक में कहा कि बिहार में मत्स्य उत्पादन 2.88 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 7.62 लाख मीट्रिक टन हुआ। वहीं अब राज्य से हम दूसरे राज्यों में भी मछली का निर्यात कर रहे हैं।
 
👉 मुख्यमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में नगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में बिहार के 4 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दु:खद बताते हुए प्रत्येक मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय वादों की सनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल मामलों की सुनवाई कर त्वरित निष्पादन के निर्देश किये।
 
👉 सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में NH डिविजन मधेपुरा अंतर्गत ROB सुपौल एवं ROB सरायगढ़ के निर्माण कार्य के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ROB के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
 
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिला निरीक्षण समिति ने जिला बाल संरक्षण ईकाई अंतर्गत संचालित विभिन्न बाल देख-रेख संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थानों के सफलतापूर्वक संचालन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
 
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने भीषण गर्मी एवं लू की संभावना के मद्देनज़र आम जनता की सुरक्षा हेतु विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
 
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में विकास मित्रों एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों का विकास रजिस्टर वर्जन – 2.0 की भूमिका से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनमें बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा संचालित मुख्य योजनाओं की जानकारी दी गयी।
 
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला उत्तरदायित्व प्राधिकरण एवं विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। उन्होंने छात्र संगठन, शिक्षक संगठन, आंगनबाड़ी संगठन, किसान संगठन, कर्मचारी संगठन, सैनिक कल्याण संगठन, ट्रांसजेंडर संगठन के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं एवं उनकी मांगों को निष्पादित करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...