@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें शत्-शत् नमन किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस, 2023 के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली है। भगवान महावीर का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और निर्वाण यहीं हुआ। सिखों के प्रथम गुरू नानकदेव जी महाराज, सिखों के 9वें गुरू तेगबहादुर जी महाराज भी यहां आये थे। सिखों के 10वें गुरू गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म भी यहीं हुआ था। बिहार सबसे पौराणिक स्थल है। यह चंद्रगुप्त मौर्य, चाणक्य, सम्राट अशोक एवं आर्यभट्ट की भूमि रही है।
गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में ओलावृष्टि से हुए फसल क्षति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्रभावित फसल को अच्छे ढंग से सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिये।
शेखपुरा के जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिकारी अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 95 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आगामी रामनवमी और चैती छठ पर्व को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये सभी फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनी तथा त्वरित निस्तारण के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले के सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।