हरियाणा में 60 लाख घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा : मनोहर लाल

Share News

@ चंडीगढ़ हरियाणा 

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों बारे जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को जन – जन का कार्यक्रम बनाया जाएगा और पूर्ण जनभागिता के साथ यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता हेतु 7 जुलाई , 2022 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया जा चुका है और उन्होंने खुद भी 24 दिसम्बर  2021 तथा 16 जुलाई  2022 को दो बैठकें हरियाणा के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों , सभी जिला उपायुक्तों , सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों , मंत्रीमंडल के सदस्य एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ की हैं। इन बैठकों में गहन विचार मंथन किया गया और सभी को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ का भाग लेने के लिये निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में लगभग 60 लाख घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा, इसके लिए नागरिकों द्वारा खरीद कर स्वेच्छा से राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, न कि राज्य सरकार द्वारा तिरंगा खरीद कर उनको दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के सभी मौहल्लों व शहरों के सभी वार्डों तक विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से तिरंगा की बिक्री के प्रबंध किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 22 जुलाई 2022 से देशभक्ति से प्रेरित गीत, प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी और युवाओं को तिरंगा साईकिल रैली निकालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कालेजों व यूनिवर्सिटीज के युवाओं को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोडक़र विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 16 लाख कर्मचारी सरकारी संस्थानों, बोर्ड, निगमों, गैर सरकारी तथा निजी उद्योगों में कार्यरत हैं। ये सभी अपने खर्चे से तिरंगा खरीदकर लगाएंगे। उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी उद्योगों द्वारा दिया गया तिरंगा लगाएंगे। प्रदेश के बड़े व्यापारिक घरानों को सीएसआर के पैसे से तिरंगा खरीदकर डोनेट करने के लिये प्रेरित किया गया है और वह सभी इसके लिए तैयार भी हैं। इनके अलावा,सभी जिला उपायुक्तों के माध्यम से एनजीओ, स्वंय सहायता समूह या विभिन्न संस्थाओं में काम करने वाले वॉलिटियर्स को भी इस कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की पंहुच तक तिरंगा हो, इसके लिये व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है। हर उचित मूल्य की दुकान,आंगनवाडी सेंटर, हैल्थ सेंटर, पंचायत घर, कॉमन सर्विस सेंटर, वृद्धाश्रम गृह, सामुदायिक भवन इत्यादि में तिरंगा बिक्री हेतु रखा जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रीट वेंडर को भी तिरंगा बिक्री हेतु दिया जाएगा ताकि तिरंगा गली – मोहल्ले तक ही लोगों को मिल जाए। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करने और भारत सरकार की वैबसाईट पर अपलोड करने में हरियाणा अभी अग्रणी स्थान पर है। हम इस कार्यक्रम में भी देश में प्रथम स्थान पर रहेंगेद्घ उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हरियाणा का हर कोना आसमान से तीन रंगों में रंगा नजर आएगा।

मनोहर लाल ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि इससे एक तरफ जहां देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा, वहीं पूरी दुनिया में भारत की एकता और अखंडता का संदेश भी जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...