Share News
@ पंचकूला हरियाणा
पर्यावरण एवं वन मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश है जिसे तीसरी बार अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हरियाणा की भूमि उसके युवाओं के जोश के लिए जानी जाती है। खेल-कूद प्रतियोगिताओं का यह महाकुंभ देश और प्रदेश में एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

कंवरपाल पंचकूला सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के पश्चात संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अंबाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया भी उपस्थित थे।
इससे पूर्व कंवरपाल ने 26वें अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की और विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ियों के दलों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली।
उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2013 में पंचकूला में और 2002 में फरीदाबाद में इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा को इन खेलों को पुनः आयोजित करने का अवसर प्रदान करने के लिए वे केन्द्र सरकार का आभार प्रकट करते हैं। कंवरपाल ने कहा कि राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही उनका वन एवं वन्य कर्मियों से नाता रहा है। उनका क्षेत्र यमुनानगर में कालेसर का घना जंगल होने के कारण यहां पर वन कर्मियों की गतिविधियां बराबर बनी रहती थी। उन्होंने देखा है कि वन कर्मी बड़ी सफुर्ति से रात-दिन गश्त करके वन संपदा की रक्षा करते हैं।
वन मंत्री ने कहा कि हमें खेल-कूद से अनुशासन में रहना, टीम स्पिरिट से कार्य करना तथा सतत सुधार करते रहना भी सीखने को मिलता हैै। खेलों से एक भाईचारे की भावना भी उत्पन्न होती है जो हमारे कार्यक्षेत्र में परिवार को जोड़ने का कार्य करती है। उन्हांेने कहा कि वन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन न केवल हमारे वन परिवार को और मजबूत करने, अपने-अपने प्रदेश तथा संगठनों का नाम रोशन करने का एक अवसर है बल्कि इस प्रतियोगिता का सीधा असर हमारे कार्यों पर भी पड़ेगा और हमारी कार्यकुशलता भी बढेगी। खेल हमें अपने मतभेदों को मिटा कर जाति, धर्म, क्षेत्र को भूल कर एकजुट होकर लक्ष्यों की प्राप्ति करना सिखाते हैं।
कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा पूरे देश में खेलों में एक अग्रणीय प्रदेश है। हरियाणा की जनसंख्या देश की जनसंख्या का मात्र 2 प्रतिशत है परंतु टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश द्वारा जीते कुल 7 पदकों में से 3 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए जिसमें नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया है और इसमें प्रदेश की खेल परंपराओं तथा प्रदेश सरकार की खेल नीतियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि देश के वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खेल-कूद तथा फिटनेस के मामले में अपना परचम लहराया है। एक अधिकारी ने तो एवरेस्ट पर भी फतह की थी और हाल ही में कर्नाटक की एक महिला आईएफएस अधिकारी ने एनर्टाटिका पहुंच कर तिरंगा लहराया। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।
Checking wallets for illicit funds.By checking wallets, you protect yourself from scammers and stolen coins.. Go https://xurl.es/wtr20
Good ranking of https://best-gambling-affiliate-programs.com/ casino and sports betting affiliate programs, Super affiliate programs only with us, review, rating