@ नई दिल्ली
दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक जिम ट्रेनर ने युवती की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दी। युवक का घर में शव लटका मिला और बेड पर लड़की की लाश पड़ी हुई थी।, पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को करीब 3:31 बजे कीर्ति नगर थाने में पीसीआर कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने घटना के बारे में सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां मौके पर एक लड़का पंखे से लटका मिला और कमरे के अंदर बेड पर एक लड़की भी मृत मिली। लड़के की पहचान विजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। लड़की की पहचान आंचल उम्र 25 साल के रूप में हुई है। विजय जिम ट्रेनर था और आंचल कनाडा में आईबीएम की छात्रा थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्जकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आगे की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और पीएम रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी।