Share News
@ चंडीगढ़ हरियाणा
चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2023-2024 समावेशी और भविष्योन्मुखी है, जिसमें नौकरीपेशा लोगों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और किसानों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा के लिए लाभकारी होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अपने पड़ोसी राज्यों की तुलना में बेहतर वित्तीय स्थिति में है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में देश की चालू वित्त वर्ष की आर्थिक वृद्धि दर लगभग 7 % दर्शाई गई है। जबकि हरियाणा की आर्थिक वृद्धि दर लगभग 8 % है, जोकि राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है।