राज्यपाल कलराज मिश्र ने BSF के जवानों से किया संवाद

Share News

@ बीकानेर राजस्थान

राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को बीकानेर के खाजूवाला में BSF की यूनिट में तैनात जवानों से संवाद किया। राज्यपाल ने बॉर्डर का विजिट भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों का शौर्य, समर्पण और त्याग सामान्य नहीं है। इसी शौर्य के सामने प्रत्येक देशवासी नतमस्तक होता है। उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। 
 
उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों से संवाद करने का वे सदैव प्रयास करते हैं। इससे पूर्व लोंगेवाला बॉर्डर पर भी जवानों से संवाद किया है।  इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न प्रदेशों के जवानों से मुलाकात की और विविध प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। राज्यपाल ने सीमा क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान BSF के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...