Share News
@ गुरुग्राम हरियाणा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत जी-20 की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक व आर्थिक उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्कारों के समावेश के साथ देश की पहचान दुनिया में कायम हुई है। आर्थिक समृद्धि के साथ विश्व के 5वें पायदान पर भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है।
राष्ट्रपति गुरुवार को गुरुग्राम जिला के बहोडा कलां में स्थित ब्रह्माकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में ‘वूमेन एज फाउंडेशन ऑफ़ ए वैल्यू बेस्ड सोसाइटी’विषय पर आयोजित नेशनल कन्वेंशन को संबोधित कर रही थी। राष्ट्रपति ने दीप प्रज्ज्वलन कर सेमिनार का शुभारम्भ किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए जहां सरकार अपना दायित्व निभा रही है, वहीं प्रत्येक व्यक्ति को नारी शक्ति का सम्मान करते हुए उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए।
