कमल उनियाल द्वारीखाल उत्तराखंड
सेंतीस साल तक वन विभाग में सेवाये देकर उपवन क्षेत्र अधिकारी राजे सिंह नेगी सेवानिवृत्त हो गये। इस विदाई रिटायरमेट पर आयोजित समारोह में जुदाई का गम अनेक रूपो में भावो में झलका। विदाई पर स्वय राजे सिंह नेगी भावुक होते गये। और वहाँ वन विभाग के सहकर्मीयो भी भावुकता की सीमा पर जा पहूँचे।
जनपद पौडी गढवाल के भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन में कार्यरत उपरेंज अधिकारी वन प्रभाग से सेवानिवृत्त हुये। रैंज कार्यालय में विदाई समारोह हरक सिह दानू वन दरोगा की अध्यक्षता में सपन्न हुआ।
विदाई समारोह में वन क्षेत्र अधिकारी अनुराग जोशी ने कहा राजे सिंह नेगी कार्यालय से लेकर फील्ड तक हमेशा विभाग का पूर्ण सहयोग करते थे। उनकी कमी हमेशा विभाग को खलेगी।
वन दरोगा हरक सिह दानू तथा रमेश गुसाँई ने राजे सिंह नेगी के कार्यो अनुभव को समारोह में साक्षा किया। और कहा राजे सिंह नेगी कर्मठता सौम्यता की अलग पहचान थी।
इस अवसर पर वन दरोगा हनुमंत प्रसाद वन बीट अधिकारीसंजय कंडारी प्रमोद वर्मा रवीन्द्र सिह चंडी प्रसाद नरेन्द्र सिह सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।