सहारनपुर उत्तर प्रदेश के गंगोह आर्य समाज का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

Share News

@ सहारनपुर उत्तर प्रदेश

आर्य विद्वान आचार्य पुनीत ने देश पर बलिदान हुए वीरों को याद करते हुए कहा कि उन्होने स्वामी दयानंद के बताए मार्ग पर चल कर देश को आजाद कराया। आचार्य कुलदीप ने अपने भजनों व प्रवचन के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। उन्होने बताया कि भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव अनेक यातनाएं सह कर भी देश को आजाद कराने में अपना योगदान किया। आचार्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने ही सर्व प्रथम स्वराज्य का उद्घोष किया था।

उन्होने जन्मभूमि व भारत भूमि को स्वर्ग से भी महान बताया। भजनों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रोताओं की आंखों को सजल कर दिया। इस अवसर पर लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल, रोटरी क्लब, जयहिन्द सामाजिक संस्था, दृष्टि एक प्रयास, राम जन्मोत्सव समिति, प्रेस क्लब, ईश्वर दयाल गोयल, योगेंद्र गर्ग आदि को उनकी सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान देवेंद्र आर्य, अनिल आर्य, अमित आर्य, डा. सुभाष सैनी आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...