@ भोपाल मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेवा भारती वृद्धाश्रम पहुँचकर अपना जन्म- दिन मनाया।उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया और पुष्पाहार तथा फल वितरित कर वृद्धजनों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सेवा भारती संगठन अनेक सेवाओं का काम कर रहा है। मैं यहाँ वृद्धजनों का आशीर्वाद लेने सदैव आता रहूँगा। नर सेवा नारायण सेवा है।परहित सरस धर्म नहीं भाई की भावना के साथ जनता की सेवा में हमेशा जुटा रहूँगा।मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी मती साधना सिंह भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वृद्धजन प्रसन्नता के साथ अपने जीवन का उत्तरार्द्ध गुजारें। कोई हताश और निराश नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जन्म-दिन समाज के भाई-बहनों के बीच पहुँचने का प्रतीक है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे देश में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना है। सारी दुनिया एक परिवार है। मैं आपका सेवक हूँ। आपके बीच आकर मुझे प्रसन्नता होती है। मुख्यमंत्री चौहान को वृद्धजनों ने जन्म- दिन की बधाई और शुभकामनाएँ दीं।