भारत के धार्मिक स्थल: श्री सनातन धर्म माता वैष्णोंदेवी मन्दिर, राजनगर-2, नई दिल्ली भाग :१४०
आपने पिछले भाग में पढ़ा भारत के प्रसिद्ध धार्मिकस्थल : माता रानी का मन्दिर, द्वारका, नई दिल्ली!यदि आपसे यह लेख छूट गया अथवा रह गया हो तो आप प्रज्ञा टुडे की वेबसाईट पर जाकर धर्म साहित्य पृष्ठ पर जाकर पढ़ सकते हैं!
भारत के धार्मिक स्थल: श्री सनातन धर्म माता वैष्णोंदेवी मन्दिर राजनगर-2, नई दिल्ली भाग :१४०
श्री सनातन धर्म माता वैष्णो देवी मन्दिर ‘सांस्कृतिक रुचि के स्थान’ श्रेणी से संबंधित है जिसने दैनिक जीवन में अपना महत्व अर्जित किया! इसका औसत स्कोर ४.५ है! यह मन्दिर निम्नलिखित पते पर है: गली नंबर: १, देव कुंज, ब्लॉक : F, राज नगर II एक्सटेंशन, प्लॉट नँ० RZF ३० है! द्वारका सेक्टर २१ से ३.६ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है! सँस्थापकों के कनिष्ठ पुत्र राजेश पाञ्चाल से दूरभाष पर मन्दिर के निमित्त विस्तार से बात हुई! यह तो हमें चित्र मिल गए उक्त मन्दिर के, वर्ना हमने राजेश से चित्र भेजने को कहा अब तक नहीँ मिले!
मन्दिर के सँस्थापकों महन्त श्री धर्मपाल पाञ्चाल जो २०१२ में देवलोक महाप्रयाण कर गए, उनकी धर्मपत्नी माता सरोज देवी पाञ्चाल ने एक फ़रवरी सन १९९९ को विधीवत प्राणप्रतिष्ठा करके इस मन्दिर की स्थापना की! महन्त धर्मपाल एवँ माता सरोजदेवी के छोटे सुपुत्र श्री राजेश पाञ्चाल ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः सायँ आदरणीय शास्त्री पँ० जी के साथ पूज्य माता सरोज देवी पाञ्चाल जी पूजा अर्चना करते हैं!
यहाँ प्रत्येक स्थापना दिवस एक फ़रवरी को भण्डारे का प्रयोजन किया जाता है! यहाँ एक पुरातन पीपल का वृक्ष है जिसके चारोँ ओर कलावा बाँध कर मन्नत माँगी जाती है! प्रत्येक शनिवार को यहाँ धूप दिया जलाकर महिलाएँ परिवार की ख़ुशहाली की कामना करती हैं!
सन २००२ में यहाँ माँ वैष्णोदेवी, माँ कालका, माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी गणेश जी, गुरु गोरखनाथ, बाबा ब्रह्मपुरी की मूर्ति इसी ग्यारह अप्रेल २०२२ को स्थापना होगी! श्री राधाकृष्ण, श्री राम दरबार, शिव परिवार, हनुमान की सँगमरमर मूर्तियाँ प्राणप्रतिष्ठा करके श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हैं!
यहाँ कई बार भगवती जागरण, श्री मद्भागवत कथा, असँख्य बार सुन्दरकाण्ड पाठ हो चुके हैं! यहाँ लोगों की मन्नतें पूरी होने पर भक्तजन भण्डारे का आयोजन भी करते हैं!
माँ कात्यायनी बीज मन्त्र :
ॐ माँ कात्यायनी क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:
माँ कालरात्रि बीज मन्त्र :
ॐ क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:
माँ महागौरी बीज मन्त्र :
श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
माँ सिद्धिदात्री बीज मन्त्र :
ॐ ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:
नवदुर्गा स्तुति मन्त्र :
या देवी सर्वभूतेषु माँशैलपुत्री रूपेण सँस्थिता।
नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमो नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु ब्रह्मचारिणी रूपेण सँस्थिता।
नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमो नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु चन्द्रघण्टा रूपेण सँस्थिता।
नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमो नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु कूष्माण्डा रूपेण सँस्थिता।
नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमो नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु स्कन्दमाता रूपेण सँस्थिता।
नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमो नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु कात्यायनी रूपेण सँस्थिता।
नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमो नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु कालरात्रि रूपेण सँस्थिता।
नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमो नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण सँस्थिता।
नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमो नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु सिद्धिदात्री रूपेण सँस्थिता।
नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमस्तस्यै – नमो नमः॥
हवाई मार्ग से मन्दिर कैसे पहुँचें :
आप पालम के इन्दिरगाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे टर्मिनल १ से कैब द्वारा पहुँच जाओगे १० किलोमीटर की दूरी से २० मिन्ट्स में पहुँच जाओगे मन्दिर!
रेल मार्ग से मन्दिर कैसे पहुँचें :
निकटतम मेट्रो स्टेशन द्वारका सेक्टर २१ है! पालम उतरकर भी रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा से आप १० मिन्ट्स में अथवा कैब से ही आसानी से पहुँच जाओगे मन्दिर!
सड़क मार्ग से माता रानी के मन्दिर कैसे पहुँचें :
दिल्ली से आप अपनी कार से अथवा बस से जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर से आप ३० मिन्ट्स की यात्रा करके १८ किलोमीटर की दूरी तय करके पहुँच जाओगे मन्दिर !
माँ वैष्णों देवी की जय हो! जयघोष हो!!