@ रांची झारखंड
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुवा के विभिन्न संस्थानों गुवा थाना, गुवा सेल क्लब, योग नगर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में लोगों ने योगाभ्यास किया।सेल गुवा क्लब में सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी अंतररष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते हुए कहा कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है।शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है।
महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी ने योग कर महिलाओं को संदेश देते हुए बतायी कि तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी योग सहायता करता है|योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।
गुवा थाना प्रभारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को संदेश देते हुए कहा कि ‘योग भगाए रोग’, योग ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है।इससे शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ होता हैI
इस योगाभ्यास के दौरान सूर्य नमस्कार, कपाल भारती, अनुलोम विलोम सहित आदि आसन किए गए ।थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के दिशा-निर्देशन में पुलिस बल के जवान और गुवा सेल क्लब में सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी के दिशा-निर्देशन में सेल के अधिकारी, सीआईएसएफ के डी सी राकेश चंदन, सहायक कमांडेन्ट सनी विलियम्स एवं जवानों के सहयोग से योग दिवस संपन्न हुआ।
सीआईएसएफ के डी सी राकेश चंदनने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना होता है यह मानव को आपस में एक दूसरे को जोड़ मैत्री भाव उत्पन्न करने की कला है।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मुक्त रहने हेतु योग का किया जाना नितांत आवश्यक है ।कार्यक्रम मे मुखिया चांदमनी लागुरी, मुखिया पद्मिनी लागुरी, डॉक्टर सीके मंडल, डॉक्टर विप्लव दास, डॉ. एस सरकार, डॉ. अशोक कुमार अमन, डा गजेन्द्र कुमार सहित सेल के कर्मचारीगण आदि ने भी भाग लिया।