UIDAI ने निवासियों से 10 साल पहले Aadhaar card में अपने दस्तावेजों को अपडेट करने का आग्रह किया

Share News

@ नई दिल्ली

जिन लोगों को 10 वर्ष पहले Aadhaar card जारी किया गया था और उसके बाद के वर्षों में उन्‍होंने उसे कभी भी अपडेट नहीं कराया है, ऐसे Aadhaar card नंबर धारकों को अपने दस्तावेज़ अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

लोग सहायक दस्‍तावेज (पहचान और पते का प्रमाण) ऑनलाइन या MyAadhaar card पोर्टल में अपलोड करके अथवा नजदीकी Aadhaar card केन्‍द्र पर जाकर अपने Aadhaar card को अपडेट कर सकते हैं। पिछले एक दशक के दौरान, Aadhaar card संख्या भारत के निवासियों की पहचान के सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत प्रमाण के रूप में उभरी है। केन्‍द्र सरकार द्वारा संचालित 319 योजनाओं सहित 1100 से अधिक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत सेवाओं के वितरण के लिए Aadhaar card  पहचान का उपयोग किया जाता है।

साथ ही अनेक वित्तीय संस्थान जैसे बैंक, एनबीएफसी, आदि ग्राहकों को प्रमाणित करने और ऑनबोर्ड करने के लिए Aadhaar card का उपयोग करते हैं।यह निवासियों के हित में है कि वे अपने Aadhaar card को पहचान के वर्तमान प्रमाण और पते के प्रमाण के साथ अपडेट करें।

Aadhaar card में दस्तावेजों को अपडेट करने से जीवन को सुगम बनाने, बेहतर सेवा वितरण में मदद मिलती है, और सटीक प्रमाणीकरण होता है। UIDAI ने निवासियों को हमेशा अपने दस्तावेज़ों को अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित किया है, और 09 नवम्‍बर 2022 को अधिसूचित Aadhaar card (नामांकन और अपडेट) (दसवां संशोधन) विनियम इस दिशा में एक और कदम था।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI ) एक बार फिर निवासियों से Aadhaar card डेटाबेस में जानकारी की निरंतर सटीकता के लिए अपने दस्तावेज़ों को अपडेट करने का आग्रह और प्रोत्साहित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...