Share News
@ देहरादून उत्तराखंड
उत्तराखंड एक झलक में, उत्तराखंड की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, 22 पुल पर पहुँचकर जल भराव समस्या को लेकर सांकेतिक जल समाधि कर रहे विभिन्न गावों के निवासियों से वार्ता की एवं उन्हें समस्या के समाधान हेतु आश्वासित किया। साथ ही उन्होंने सिसैया बंदा क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्रीय जनता से भी बातचीत की।
********
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद नैनीताल के रामगढ़ में शान्ति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के तत्वाधान में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रबीन्द्र जन्मोत्सव-2022’ कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया।
इस दौरान संयोजक प्रोफेसर अतुल जोशी, क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व विदेश सचिव शशांक, देवेंद्र ढेला देवेंद्र बिष्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रबीन्द्र-सृजनिका नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ द्वारा सांस्कृतिक एवं देवभूमि सांस्कृतिक दल द्वारा छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विश्व भारती की स्थापना के लिए प्रथम चरण में ₹150 करोड़ की डीपीआर केन्द्र सरकार से स्वीकृति की प्रक्रिया में है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 45 एकड़ भूमि में विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर की स्थापना की औपचारिकता पूर्ण कर ली गई है।इस अवसर पर विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एनके जोशी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

********