उत्तराखंड एक झलक में, उत्तराखंड की प्रमुख खबरें…

Share News

@ देहरादून उत्तराखंड 

उत्तराखंड एक झलक में, उत्तराखंड की प्रमुख खबरें

पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17वींं बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बोर्ड की बैठक नियमित तौर पर आयोजित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठकों में स्वागत संबंधी औपचारिकताओं को न करते हुए सीधे बैठक के एजेंडा पर चर्चा की जाए। राज्य के विकास में वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
 
वन, वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण के साथ ही राज्य का विकास भी जरूरी है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने पर प्राथमिकता से काम करना है।खासतौर पर खेती को बंदरों से बचाने के लिये यथासम्भव तकनीक का उपयोग किया जाए। हरेला पर्व पर विशेष तौर पर अधिक से अधिक फलदार पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर अनुमोदन के बाद जो भी प्रस्ताव केंद्र स्तर पर जाते हैं, उनका लगातार फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।
 
इसके लिये जरूरत होने पर अधिकारी विशेष को नियुक्त किया जा सकता है। बैठक में सोनप्रयाग- केदारनाथ धाम और गोविंदघाट-हेमकुण्ट साहिब रोपवे सहित विभिन्न प्रकरणों के वन भूमि हस्तांतरणों पर भी विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष शमन और वन्यजीव स्वास्थ्य उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने टाइगर रिजर्व, संरक्षित क्षेत्र व अन्य पर्यटन वन क्षेत्रों में पर्यटकों के बरताव के संबंध में गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिए।
 
उन्होंने इसमें सभी स्टेकहोल्डर्स की सलाह लेने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक रेणु बिष्ट, अनिल नौटियाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
 
 
********
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन्तेर्नतिओनालयोगदाय के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी को परमार्थ निकेतन द्वारा गंगा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग जन-जन तक पहुंचा है, लोगों में योग के प्रति उत्साह हो यह सपना अब पूरा होता दिख रहा है।
 
उन्होंने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से संपूर्ण शरीर की दिशा एवं दशा बदलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश योग, धर्म, संस्कृति एवं आयुष की धरा है। जिस तरह ऋषिकेश से मां गंगा पूरे देश को जीवन देने का कार्य करती है, उसी प्रकार ऋषिकेश से योग का संदेश पूरे विश्व में जाता है।
 
योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगाफोरहुमानित्य  भी मनुष्य एवं मानवता हेतु योग के सकारात्मक संकेतों को दर्शाता है। हमारा देश मानवता की सेवा का जीता जागता उदाहरण है।उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामय:’ की भावना का संदेश दिया है।
 
कोरोना काल के बाद मेगा वैक्सीनेशन का कार्य भारत वर्ष में चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में भारत द्वारा वैक्सीन बांटने का कार्य किया गया। इस दौरान परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती जी महाराज, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक रेनू बिष्ट, विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी व अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
 
 
********

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...