Share News
@ जयपुर राजस्थान
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को गुवाहाटी, असम पहुंचे। डॉ. जोशी ने गुवाहाटी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

डॉ. जोशी गुवाहाटी में संयुक्त राष्ट्र संसदीय मंडल की आठवीं क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेने पहुंचे हैं। डॉ. जोशी भारतीय क्षेत्र की संयुक्त राष्ट्र संसदीय मंडल की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।इस समिति की वहां बैठक भी होगी। डॉ. जोशी बुधवार को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। डॉ. जोशी की पत्नी मती हेमलता जोशी, राजस्थान विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा और विशेष अधिकारी मनीष जोशी भी विधानसभा अध्यक्ष के साथ असम गए हैं।