@कमल उनियाल द्वारीखाल उत्तराखंड
आस्था सेवा संस्थान कोटद्वार के सौजन्य से विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में जी.पी.डी.पी. का 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया प्रथम दिवस में खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट आस्था सेवा संस्थान के निदेशक राकेश चन्द्रा पूर्व स.वि.अ.(पं.) मनमोहन सिंह बिष्ट, स.वि.अ.(पं.) जयदीप रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में राकेश चन्द्रा द्वारा आस्था सेवा संस्थान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
अभी तक हमारे संस्थान द्वारा विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत लगभग 125. जनप्रतिनिधियों प्रधान ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रहरी, वन पंचायत सरपंच, महिला मंगल दल अध्यक्षों, एन.आर.एल.एम. सदस्यों, रेखीय विभागों के अधिकारियों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवकों, एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को अब तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जी.पी.डी.पी. के बारे में मनमोहन सिंह बिष्ट पुर्व स.वि.अ.(पं.) द्वारा जानकारी दी गयी की जी.पी.डी.पी. की 2 बैठके होने अनिवार्य है जी.पी.डी.पी. बैठक से पूर्व जो भी प्रस्ताव ग्राम पंचायत के है उन्हे नियोजन समिति/ग्राम पंचायत बैठक में पारित करवा कर प्रथम बैठक में रखे ग्राम वासियों एवं अन्य रेखीय विभागों के प्रस्ताव भी जी.पी.डी.पी. बैठक में रखे जायेंगें। सभी रेखीय विभागों को एवं ग्राम वासियों को 15 दिन पूर्व एजेण्डा प्रेषित किया जाये। ताकि सभी विभागीय अधिकारी बैठक में प्रतिभाग कर सकें। प्रत्येक विभाग की योजना को जी.पी.डी.पी. में पारित करवाना आवश्यक है।
खण्ड विकास अधिकरी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा की सभी जन प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी जी.पी.डी.पी. बैठकों में आवश्यक रूप से प्रतिभाग करें। तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बैठक का एजेण्डा समय से प्रेषित करें। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रभारी जल जीवन मिशन दिगम्बर नेगी द्वारा पेयजल की गुणवत्ता शुद्धता एवं जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुमलेश कुमार बलोदी द्वारा सूचना अधिकार सम्बन्धित विषय के बारे जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, जल संस्थान से गणेश राणा आस्था सेवा संस्थान के प्रशिक्षण विमल सुयाल, रवीन्द्र भण्डारी, सहा. समाज कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह, सहा. विकास अधिकारी सहकारिता केदार दत्त कण्डवाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, मो. मोहसिन, मो. ताहिर, कु. ज्योति, शीतल रावत, राजेश जोशी, अशोक नैनवाल, ग्राम पंचायतों से ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पचंायत, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पूर्व सहा.वि.अ.(पं.) मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।