@ नई दिल्ली :-
21.03.2025 को ITBP मुख्यालय, नई दिल्ली में पर्वतारोहण अभियान के फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। बल प्रमुख राहुल रसगोत्रा, भा.पु.से. ने अभियान दल के लीडर अनूप कुमार, उप सेनानी को झण्डा सौंपकर अभियान का शुभारम्भ किया।
यह पर्वतारोहण नेपाल में स्थित चोटी ‘मकालू (ऊँचाई-8485 मी.)’ एवं ‘अन्नपूर्णा (ऊँचाई- 8091 मी.)’ पर किया जाएगा। इस अभियान में बल के 12 पर्वतारोही शामिल हो रहे हैं। इन पर्वतारोहियों ने पिछले वर्ष बल स्तरीय पर्वतारोहण अभियान ‘माउण्ट कमेत (ऊँचाई- 7756 मी.) और माउण्ट अबी-गमिन (ऊँचाई- 7355 मी.)’ का भी सफलतापूर्व आरोहण किया है।
इस अवसर पर संबोधन में राहुल रसगोत्रा ने कहा कि ITBP ने पूर्व में भी सैकड़ों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियानों का सफल संचालन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के अभियान जवानों को पर्वतीय क्षेत्रों में ड्यूटियाँ करने के लिए सक्षम बनाते हैं।
इस अवसर पर अब्दुल गनी मीर, भा.पु.से., अपर महानिदेशक, बल मुख्यालय एवं बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और अभियान दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।