भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का कुवैत दौरा 26-27 मई 2025 तक

@ नई दिल्ली :-

सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें भारत के वर्तमान सांसद पूर्व मंत्री और पूर्व विदेश सचिव शामिल हैं, 26 से 27 मई 2025 तक कुवैत का दौरा करेगा। यह दौरा कूटनीतिक पहुंच के एक भाग के रूप में होगा। इसका उद्देश्य आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के विरुद्ध भारत के एकजुट और अटल रुख के बारे में बताना है।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य निम्नलिखित हैं:

बैजयंत जय पांडा,  सांसद, लोक सभा; पूर्व सांसद (राज्य सभा)

डॉ. निशिकांत दुबे,  सांसद (लोकसभा), अध्यक्ष, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति

एस. फांगनोन कोन्याक, ा सांसद (राज्यसभा), नागालैंड से राज्य सभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने वाली पहली महिला।

रेखा शर्मा, ा सांसद (राज्यसभा), राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष

असदुद्दीन ओवैसी, सांसद (लोकसभा), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष

सतनाम सिंह संधू, सांसद (राज्यसभा), संस्थापक कुलाधिपति, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

गुलाम नबी आज़ाद, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद (राज्यसभा)

हर्षवर्धन श्रृंगला, पूर्व विदेश सचिव, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश और थाईलैंड में पूर्व राजदूत

कुवैत में अपने प्रवास के दौरान, प्रतिनिधिमंडल कुवैत सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, नागरिक समाज के प्रमुख सदस्यों, प्रभावशाली व्यक्तियों, थिंक टैंकों, मीडिया और भारतीय प्रवासियों के एक वर्ग के साथ बातचीत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...