भारत-नेपाल संयुक्त अभ्यास सूर्यकिरण XIX – 2025 मंगलवार से पिथौरागढ़ में शुरू

@ नई दिल्ली :-

संयुक्त सैन्य अभ्यास अभ्यास सूर्यकिरण XIX – 2025″ का 19 वां संस्करण आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ। यह अभ्यास 25 नवंबर से दिसंबर 2025 तक चलेगा।

334 कर्मियों वाले भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्यतः असम रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं। नेपाली पक्ष का प्रतिनिधित्व 334 कर्मियों वाले दल का प्रतिनिधित्व मुख्यतः देवी दत्ता रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय VII के अंतर्गत उपारंपरिक अभियानों का संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करना है। इसका उद्देश्य जंगल युद्धपर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवादरोधी अभियानोंमानवीय सहायता एवं आपदा राहतचिकित्सा प्रतिक्रियापर्यावरण संरक्षण और एकीकृत भूविमानन अभियानों में बटालियनस्तरीय तालमेल को मज़बूत करना है।

अभ्यास सूर्यकिरणXIX का यह संस्करण विशिष्ट और उभरती प्रौद्योगिकियों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसमें मानव रहित हवाई प्रणाली (यूएएस), ड्रोनआधारित आईएसआरएआईसक्षम निर्णय मदद उपकरणमानव रहित लॉजिस्टिक वाहन और बख्तरबंद सुरक्षा प्लेटफॉर्म शामिल हैं । इससे दोनों सेनाओं को वर्तमान वैश्विक गतिशीलता के अनुरूप आतंकवाद ।।रोधी वातावरण में संचालन के लिए रणनीतितकनीक और प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने में मदद मिलेगी।

सामूहिक प्रयासों का ध्यान सैनिकों के बीच अंतरसंचालन के स्तर को बढ़ाने तथा शांति स्थापना अभियानों के दौरान संयुक्त राष्ट्र के हितों और एजेंडे को सर्वोपरि रखते हुए जीवन और संपत्ति के जोखिम को कम करने पर केंद्रित होगा।

दोनों पक्ष युद्ध कौशल के व्यापक क्षेत्र पर विचारों और संयुक्त अभ्यासों के अभ्यासों का आदानप्रदान करेंगे । इससे प्रतिभागियों को एकदूसरे से सीखने का अवसर मिलेगा। सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने से भारतीय सेना और नेपाली सेना के बीच रक्षा सहयोग का स्तर और बढ़ेगा। यह अभ्यास दोनों पड़ोसी देशों के बीच मज़बूत द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।

4 thoughts on “भारत-नेपाल संयुक्त अभ्यास सूर्यकिरण XIX – 2025 मंगलवार से पिथौरागढ़ में शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...