प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली
आज की महिला दूसरों पर निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं,बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं।
इंसान चाहे तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं हौसलों में ताकत होनी चाहिए,वही कर दिखाया लंदन (यूके) में भारतीय मूल की महिलाओं ने आइए उनमें से कुछ महिलाओं के बारे में जानते हैं कि उन्होंने कैसे अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक मुकाम हासिल किया और फर्श से अर्श तक अपने-अपने कार्य क्षेत्रों मे क्या-क्या किया,और लोगों का दिल जीता।
फारिया हैदर
फारिया हैदर एक फिटनेस उत्साही, प्रेरक वक्ता एवं पेशे से एक वित्तीय विश्लेषक हैं। फारिया का जन्म यूएई में हुआ था तथा अपनी प्रारंभिक किशोरावस्था में हैदराबाद (भारत) आ गई थी,जहां इन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा और स्नातक की डिग्री हासिल की।
फारिया की शादी जल्दी हो गई थी तत्पश्चात यह लंदन चली गई और स्कॉटलैंड से एसीसीए में अपनी शिक्षा पुनः प्रारंभ की, साथ ही यहाँ इन्होंने 5 साल रहते हुए शिक्षा के साथ-साथ काम भी किया।
तदनुपरांत यह ज़्यूरिख, स्विटज़रलैंड चली गई जहाँ इन्होंने स्विस बैंक में लगभग 6 साल तक स्विस बैंक को अपनी सेवाएं दी। वर्तमान में वह यूके में रह रही हैं और पिछले 20 वर्षों से भ्रमण कर रही हैं।
फारिया हैदर लोगों को प्रेरित करना बेहद पसंद हैं एवं वर्तमान में यह महिलाओं को प्रेरित करने साथ ही एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने हेतु एक “Youtube Channel” चला रही हैं। इस यात्रा को शुरू किए हुए उन्हें केवल 4 महीने हुए हैं और सिर्फ स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से परिणाम बेहद लाभदायक रहे हैं चूंकि यह स्वयं इस यात्रा के पात्र रही हैं। जैसा कि महिलाएं स्वाभाविक रूप से मल्टीटास्किंग और महान हैं, लेकिन हम अक्सर खुद को प्राथमिकता देना भूल जाते हैं और इनका मानना है कि खुद का ख्याल रखना बहुत महत्वपूर्ण है एवं हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
नूपुर चौधरी
नूपुर चौधरी प्राथमिक नृत्य प्रशिक्षक हैं एवं लंदन में नूपुर श्याम डांस स्कूल के संस्थापक भी हैं। इनकी नृत्य यात्रा पिता के प्रशिक्षण तहत बेहद कम उम्र में प्रारंभ हुई। इन्होंने भांगड़ा, गिद्दा, घूमर आदि जैसे विभिन्न भारतीय लोक नृत्य भी सीखे।
इन्होंने स्नातक के बाद अपने कथक प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने हेतु पं. बिरजु महाराज, (जिनको कत्थक का जन्मदाता कहा जाता है) कथक केंद्र, दिल्ली आ गईं। कथक केंद्र में इन्हें पं. बिरजु महाराज की प्रस्तुति ‘होरी धूम मचोरी’ का पात्र होने का सम्मान प्राप्त हुआ। इनके वर्तमान गुरु एवं मार्गदर्शक मालती श्याम हैं।
अपने शुरुआती वर्षों में इन्होंने कथक के अलावा भरतनाट्यम भी सीखा। साथ ही नूपुर ने योग इंस्टीट्यूट, मुंबई से योग के लिए शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी पूरा किया। ताकि मानव जाति को स्वस्थ रहने के लिए योग को हर घर तक पहुंचा सके ।
वर्तमान में वह यूके में रहती हैं और अपने उत्साह को जारी रखना चाहती हैं साथ ही कथक के माध्यम से यूके और दुनिया भर के छात्रों को ऑनलाइन चैनल द्वारा जुड़ी रहना चाहती हैं। नृत्य ने हमेशा इन्हें खुशी प्रदान की है और यह खुशी प्रचारित करने लायक है।
दिव्या अरोड़ा
दिव्या अरोड़ा मूलतः जयपुर,भारत की रहने वाली हैं। इन्होंने स्टैथक्लाइड विश्वविद्यालय, ग्लासगो से फूड बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी किया।
दिव्या कुशल कुक (बावर्ची) एवं खाद्य बायोटेक की विशेषज्ञ भी हैं। वह Cancer Research United Kingdom के Race for life 5K चैरिटी रेस का हिस्सा रही हैं एवं इन्होंने यू.के. में बहुत सी चैरिटी के लिए काफी काम किया है। दिव्या ने यू.के. की महिलाओं के लिए सौन्दर्य प्रतियोगिता के घोटाले के संबंध में जागरूकता बढ़ाने का फैसला किया है।
इन्हें नई नई जगहों पर भ्रमण और लोगों से मिलना-जुलना बेहद पसंद है।
आपको बता दें कि दिव्या को विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया है। वह विवाहित हैं एवं इनका 7 वर्ष का एक बेटा है, साथ ही पिछले 9 वर्षों से यह ब्रिटेन में रह रही हैं। यह पिछले 9 वर्षों से टेस्को के साथ ग्राहक संबंधों हेतु काम कर रही हैं।
पूजा दहिया
पूजा दहिया मूलतः भारत की रहने वाली हैं और 2013 में अपने पति के साथ उनके कारोबार हेतु लंदन चली आई थी। उनकी शिक्षा भारत में हुई है एवं एमडीयू से स्नातक हैं। इनके 13 और 6 वर्ष के दो बच्चे हैं एवं वर्तमान में यह यात्रा सलाहकार के रूप में काम कर रही हैं।
पूजा बहुत मेहनती एवं सहायक प्रकृति की महिला हैं। वह बहुत से परोपकार के काम करती रहती हैं, साथ ही British Health Foundation की स्वयंसेवी है।
आपको बता दें कि पूजा दहिया ने अपने अंगों का पंजीकरण किया हुआ है एवं वह नियमित रक्तदाता है।
वह आशावादी एवं सकारात्मक विचारक हैं। पूजा नए दोस्त बनाना एवं पार्टी करना काफी पसंद है, साथ ही गाना और डांस करना पसंद है।
पूजा को लोगों की मदद करना बेहद पसंद है इसलिए वह Public Relation के क्षेत्र में है। कलात्मक क्षेत्र में वह एक अच्छी नर्तकी है और वह यू.के. में एक स्थानीय सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकी हैं।
मां,बहन,बेटी और पत्नी यही जीवन का आधार है और उन्हें कमजोर समझना इंसान की भूल है । अगर वो ठान ले तो उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं,घर समाज परिवार और यहां तक कि दुनिया बिना महिलाओं के संभव नहीं है। इनके बिना कोई भी कल्पना नहीं की जा सकती है।
आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही हैं, अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं।
आपको ज्ञात होगा कि हमने अपने पिछले एडिशन में Mohini Film-Kraft UK के बारे में लिखा था। Mohini Film-Kraft UK लंदन में महिला सशक्तिकरण के ऊपर Event, Web-Series & Movies का निर्माण करने में लगा है और यह सभी महिलाएं भविष्य में Mohini Film-Kraft UK के साथ कार्य करने की भी इच्छुक है।