@ भोपाल मध्यप्रदेश
पर्यावरण साहित्य केंद्र आकृति ग्रीन के पास त्रिभुवन कॉलोनी सलैया भोपाल में स्थापित किया जा रहा है। अर्चना प्रकाशन न्यास के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय 21 मार्च को कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को भोपाल के पूर्व सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर एवं पर्यावरण शिक्षा एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष आनंद पटेल ने बताया है कि नेशनल सेन्टर फॉर ह्यूमन सेटलमेंट एंड एनवायरमेंट भोपाल के महानिदेशक डा. पीके नंदी मुख्य अतिथि, अर्चना प्रकाशन न्यास के प्रबंध न्यासी श्री माधव सिंह दांगी विशिष्ट अतिथि तथा एप्को के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डा. उपेंद्र मणि शुक्ला विशेष अतिथि होंगे।
‘नेचर इंडिया’ प्रकाशन संस्थान के सहयोग से शुरू हो रहे इस केन्द्र में लगभग 500 पत्र पत्रिकाएं उपलब्ध हैं। पर्यावरण साहित्य केंद्र में निम्न साहित्य उपलब्ध है । पर्यावरण एवं प्रकृति,पर्यावरण शिक्षा,जैव विविधता,औषधिय पौधे, पर्यावरण बाल साहित्य,पर्यावरण और भारतीय संस्कृति, वन्य प्राणी,जल एवं मृदा संरक्षण, पक्षी साहित्य, वनस्पति साहित्य, पर्यावरण प्रदूषण, पर्यावरण स्वास्थय, पर्यावरण सम्बन्धी प्रतिवेदन एवं अन्य साहित्य जैसे महापुरुषों की जीवनिया, जीवन कौशल, उधमिता, धार्मिक साहित्य, विज्ञान एवं नवाचार, एवं सामान्य साहित्य की पुस्तके उपलब्ध है l
सेवानिवृत्त अधिकारियों, साहित्यकारों, लेखकों तथा पर्यावरण कार्यकर्ताओं से पर्यावरण साहित्य एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह केन्द्र विद्यार्थियों, पाठकों और शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगा। इसे रिसोर्स सेंटर के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पर्यावरण साहित्य एवं अन्य जनोपयोगी साहित्य कोई सज्जन दान स्वरूप देना चाहते हैं तो समिति के पते पर भेज सकते हैं। केन्द्र का पता है -ए 19, त्रिभुवन कॉलोनी, बस स्टॉप एवं आकृति ग्रीन के पास, सलैया, भोपाल मोबाइल नंबर 8827586041.