@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।

सूबे में बेहतर यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सालेपुर- नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ के निरीक्षण के दौरान कहा कि यह पथ राजगीर जाने हेतु एक वैकल्पिक मार्ग है। इस पथ का चौड़ीकरण (फोरलेन के रूप में) किया जायेगा, जिससे राजगीर जाने में लोगों को सहूलियत होगी एवं समय की बचत होगी। मालूम हो कि यह पथ एस एच- 78 (बिहटा सरमेरा) से प्रारंभ होकर सालेपुर-नरसंडा-तेलमर- करौटा होते हुए एनएच- 30 (पटना- मोकामा के जगदंबा स्थान मोड़) पर मिलता है।

नीतीश कुमार ने नालंदा जिला अन्तर्गत प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन पथ निर्माण के एलायनमेंट के लिए स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि सालेपुर से राजगीर टू लेन पथ को फोरलेन के रूप में चौड़ीकरण करें, इससे पटना से राजगीर जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। साथ ही समय की भी बचत होगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित पथ के एलायनमेंट में पड़नेवाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सालेपुर मोड़ के निरीक्षण के पश्चात् चौहान मोड़, बेलदारीपर, नूरसराय में भी स्थल का निरीक्षण किया।

पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण, भूमि विवाद निराकरण, खनन, मद्य- निषेध, परिवहन, अभियोजन सहित विभिन्न मामलों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को भू-माफियाओं, शराब माफियाओं तथा बालू- माफियाओं के विरूद्ध विधि- सम्मत कठोर कार्रवाई करने एवं सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच सार्थक समन्वय तथा सुदृढ़ संवाद क़ायम रखने के निर्देश दिये।

कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारियों को सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, आवश्यक दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में भीषण गर्मी, लू, अग्निकांड एवं संभावित बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने राहत-बचाव हेतु किये जाने वाले तैयारियां को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्य़क्षता बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय मामलों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल 09 मामलों की सुनवाई कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिये।

नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में कुल 25 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं निदान हेतु उचित कार्रवाई के निर्देश दिये।