बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में लोकनायक स्व जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया तथा उनके बताये गये आदर्शों को भी याद किया।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेपी गंगा पथ पर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष इस अवसर पर पौधारोपण करते हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने परिसर एवं आस-पास पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण हेतु अपना योगदान दें।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु ससमय सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में खरीफ 2025-26 के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण, उपयोगिता एवं कालाबाज़ारी की रोकथाम सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।
👉 अरवल के जिलाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में सेवा काल में मृत चौकीदारों के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु जिलास्तरीय अनुकंपा चयन समिति की बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने दो आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बाल गृह का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने वहां की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा आवासित बच्चों से मिलकर उनकी कुशलता जानी।
👉 गया जी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा विष्णुपद एवं देवघाट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने 06-07 जून को होने वाले निर्जला एकादशी के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...