बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

सूबे में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण और पुनपुन घाट पर सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पुनपुन घाट तक लोग आसानी से पहुंच सकेंगे और उन्हें पिंडदान करने में सहूलियत होगी। उनकी सारी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।
उन्होंने कहा कि हमारा इस क्षेत्र से पुराना लगाव है। हम हमेशा इधर आते रहे हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए हम लगातार कार्य में लगे रहते हैं। साथ ही वहां उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य कराए जाने तथा पुनपुन घाट के सौंदर्यीकरण कार्य के कराए जाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस क्षेत्र का आपने कायाकल्प कर दिया है। क्षेत्र के विकास के लिए आपने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
👉 सूबे में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने महुली में बिहटा-सरमेरा पथ तथा पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट अंडर पास के समीप रूककर निर्माणाधीन सर्विस रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सर्विस पथ के निर्माण से बिहटा-सरमेरा पथ का पटना-गया-डोभी पथ से लिंक हो जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में और सहूलियत होगी।
👉 राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री संजय सरावगी की अध्यक्षता में मुजफ्फरपुर में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति, दाखिल-खारिज व परिमार्जन प्लस के मामलों का निष्पादन, अभियान बसेरा 2 की स्थिति, भूमि सर्वेक्षण की प्रगति और डिजिटल सेवाओं की प्रभावशीलता से लागू करने के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर प्रमुख सचिव श्री दीपक कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ गांधी मैदान, पटना में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के नमाज़ की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। पदाधिकारियों को नमाज-ए-इदैन कमिटी के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर मानकों के अनुसार त्रुटिहीन प्रशासनिक तैयारी करने एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, अचूक सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि नमाजियों का आगमन गेट नं. 5, 6, 7, 8, 9 एवं 10 से होगा। वाहन के साथ आने वाले नमाज़ी अपने वाहनों के साथ गेट नं. 5 एवं 10 से प्रवेश करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी प्रकार की सूचना 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) या डायल-112 पर दी जा सकती है।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री विशाल राज की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव, 2025 के निमित्त कार्मिक कोषांग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कार्य एवं तेजी लाने हेतु विभिन्न दिशा-निर्देश दिये।
👉 अरवल के जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने पर्व के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 बक्सर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर बक्सर अवस्थित वेयरहाउस में EVM का प्रथमस्तरीय जांच (FLC) का निरीक्षण किया गया।
👉 रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने बकरीद पर्व के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में नजारत शाखा, सामान्य शाखा, राजस्व शाखा, विधि शाखा, पंचायती राज विभाग, भू-अर्जन शाखा, अभिलेखागार कार्यालय में जाकर कार्यशैली को स्वयं देखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यालय प्रधान एवं कर्मचारीगण को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं, साथ ही लॉग बुक, आगत पंजी, निर्गत पंजी, कैश बुक आदि हर हाल में अपडेट रखें। साथ ही कहा कि एमजेसी, सीडब्लूजेसी मामलों को लंबित न रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...