बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही भारतीय संविधान के निर्माण से जुड़े महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं विद्वानों को सादर नमन किया।
👉 मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति दिवस पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि हम सबको हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हुए हम सभी मिलकर बिहार को समृद्ध, स्वस्थ और खुशहाल बनाएं।
👉 नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से बिहटा से कोईलवर तक यातायात सुगम होगा। पटना शहर को एन.एच.-922 और कोईलवर पुल से जोड़ने में मदद मिलेगी। यह एन.एच.-922 को रिंग रोड (कन्हौली मोड़) एन.एच.-139 को एम्स गोलम्बर से जोड़नेवाले एक महत्त्वपूर्ण फीडर कॉरिडोर के रूप में कार्य करेगा। इस परियोजना के तहत बिहटा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिये विशेष कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम लगातार इस परियोजना का निरीक्षण करते रहे हैं और समय-समय पर इसके संबंध में सुझाव देते रहे हैं। कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण के लिये राज्य सरकार द्वारा सभी चीजें उपलब्ध करायी गयी हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के उस जगह का भी निरीक्षण किया जहां पर जे.पी. गंगा पथ की कनेक्टिविटी शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल से होगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शेरपुर-दिघवारा परियोजना के पूर्ण होने से पटना शहर पर यातायात का बोझ कम होगा साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ एवं सुगम होगी। उन्होंने कहा कि छपरा, सीवान, गोपालगंज और हाजीपुर की ओर जानेवाले लोगों को अब पटना शहर से होकर गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्यवासियों को एक जगह से दूसरे जगह जाने का वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। हम लगातार इसका निरीक्षण करते रहे हैं, जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण करें।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में ‘नशामुक्ति दिवस’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को नशे से दूर रहने एवं नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विभागीय सचिव अजय यादव समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 भारतीय संविधान के 75वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” थीम पर आयोजित संविधान दिवस समारोह में विभागीय निदेशक वैभव वास्तव, अवर सचिव राजीव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव रवि भूषण सहाय एवं बिधु भूषण चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर विभाग के सभागार कक्ष में सभी कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फॉर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, किसी भी परिस्थिति में बीज की कालाबाजारी ना हो यह सुनिश्चित करें।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिलेभर में बढ़ रही पराली जलाने की समस्या के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में बढ़ रही पराली जलाने की समस्या पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए इसके नियंत्रण हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को तुरंत संबंधित किसानों के विरूद्ध विभागीय नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, नमामि गंगे के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दरघा एवं मोरहर नदी की सफाई, गाद निकासी, रिवर फ्रंट विकास, नदी संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और स्वच्छता के लिए युवाओं को जोड़ते हुए प्रचार-प्रसार को तेजी करने के निर्देश दिये।
👉 जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह तथा विशिष्ट दत्तक संस्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई तथा स्किल के विकास हेतु नियोजन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर बच्चों को निबंधित करते हुए उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया ताकि पर्यवेक्षण गृह के बच्चे उक्त गृहों से निकलकर समाज में अपनी अच्छी पहचान बना सकें।

7 thoughts on “बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

  1. Jun88 là trang hỗ trợ cập nhật link vào Jun88 nhanh và an toàn, cung cấp thông tin hướng dẫn cần thiết cho người chơi. Nền tảng hoạt động hợp pháp theo giấy phép Curaçao và sử dụng bảo mật SSL 128-bit. Nội dung trên website chỉ mang tính tham khảo, vì vậy hãy truy cập đúng link chính thức để đảm bảo trải nghiệm tốt nhất.

  2. 78WIN คือแพลตฟอร์มความบันเทิงออนไลน์ครบวงจร อัดแน่นด้วยเกมสล็อตแตกง่าย คาสิโนสดถ่ายทอดสด กีฬา หวย และอีกมากมาย เว็บไซต์ใช้งานง่าย ปลอดภัย รองรับทุกอุปกรณ์ การเงินมั่นคง รวดเร็ว โปร่งใส มาพร้อมโปรโมชั่นสุดคุ้มและสิทธิพิเศษสำหรับสมาชิก VIP พร้อมทีมงานดูแลตลอด 24 ชั่วโมง

  3. Alright, so I stumbled upon okking39 the other day. The layout is pretty straightforward, easy to navigate. I signed up for their welcome bonus and it actually wasn’t bad. Give it a look, you might find something you like.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...