बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मैं सिख समुदाय के सभी भाईयों एवं बहनों तथा सभी बिहारवासियों के प्रति हार्दिक शुभकानाएं दी। साध ही उन्होंने कहा कि बिहार की पवित्र धरती पर पधारे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करता हूं। गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की अनुपम गाथा है। सत्यनिष्ठा, स्वाभिमान, राष्ट्र-प्रेम तथा सामाजिक समरसता से परिपूर्ण उनका जीवन सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायी है।
👉 नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के अंतर्गत वैशाली जिले का दौरा किया। उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कई योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस.सिद्धार्थ समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान वैशाली जिला के ग्राम- नगवां, प्रखंड- पटेढ़ी बेलसर में जल-जीवन-हरियाली अभियान अन्तर्गत पोखर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण, ग्रामीण पुस्तकालय, विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण, दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण, आई. टी.आई. भवन, महनार का उद्घाटन तथा जीविका दीदियों से संवाद किया।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर शीतलहर के प्रकोप से आम आदमी के बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा 82 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गयी। साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। मालूम हो कि 29 स्थानों पर बनाये गये रैन बसेरों में अभी तक लगभग 17,907 व्यक्तियों ने आश्रय लिया है।
👉 जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने निर्देश दिया कि धान प्राप्ति के बाद किसानों का भुगतान ससमय करें।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह, 2025 को लेेकर बैठक हुई। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 अरवल के जिलाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 में अरवल जिला अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने तथा शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारी/कर्मी पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
👉 कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र- छात्राओं की उपस्थिति एवं आवश्यक सुविधा प्रदान करने को लेकर कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। उन्होंने उर्वरक दुकानों की सतत् निगरानी तथा गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...