बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस विशेष दिवस पर युवा पीढ़ी को हार्दिक शुभकामनाएं। युवा पीढ़ी राष्ट्र के विकास का सशक्त आधार हैं। सकारात्मकता और नई ऊर्जा से भरी हुई युवा पीढ़ी सही मार्गदर्शन प्राप्त कर बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाए, यही मेरी कामना है।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के अंतर्गत मधुबनी जिले का दौरा किया गया। उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कई योजनाओं का उद्घाटन, कार्यारंभ तथा शिलान्यास किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, राज्य सभा सांसद संजय झा, मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड में सुगरवे नदी पर स्थित रिवरफ्रंट का उ‌द्घाटन किया। साथ ही उन्होंने सुक्की गांव में कमला जीवछ नदी इंटरलिकिंग का निरीक्षण, प. कोशी नहर के अंतिम छोर बिदेश्वर स्थान पर स्थित नहर के विस्तारीकरण हेतु प्रस्तावित योजना स्थल का भी निरीक्षण किया।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में लोक शिकायत एवं सेवा शिकायत के 10 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई तथा परिवादों का निवारण किया गया। पदाधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ जन-शिकायतों का समाधान तथा जनहित के कार्यों का संवर्द्धन करने के निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी महोत्सव को लेकर बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आवश्यक पूर्ण तैयारियों के निर्देश दिये। वाल्मीकि, नंदनगढ़ एवं गोपाल सिंह नेपाली महोत्सव के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया।
👉 बांका के जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।
👉 रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 55 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा बुडको द्वारा निर्मित मुक्तिधाम स्थल का निरीक्षण किया। मालूम हो कि नवनिर्मित मुक्तिधाम का उद्घाटन प्रगति यात्रा कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...