बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के अंतर्गत खगड़िया जिले का दौरा किया। उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया के महेशखुंट में पशु आहार संयंत्र का उद्घाटन किया तथा राजेन्द्र चौक, खगड़िया से बखरी बस स्टैंड होते हुए रेलवे क्रॉसिंग तक प्रस्तावित पथ के निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया । साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण तथा जीविका दीदियों के साथ संवाद किया।
👉 मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया जिले के नगर परिषद् अंतर्गत नगर सुरक्षा बांध पर सड़क एवं ए.एफ.एस. (एंटी फ्लड स्लुइस) प्रस्तावित निर्माण का स्थलीय निरीक्षण। साथ ही उन्होंने समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की एवं अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नौबतपुर प्रखंड के फरीदपुर में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को तीव्र गति से कार्य करने के निर्देश दिये।
👉 नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने पुरानी जेल एवं नगर थाना स्थित संप हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को शहर के सभी वार्डों में शत-प्रतिशत पानी आपूर्ति के निर्देश दिये।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने बरैला झील की पर्यावरणीय, जैव विविधता के संरक्षण, झील के विकास तथा सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये 18 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिये।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने छपरा में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आस-पास की भूमि की मापी कराने तथा अतिक्रमण हटाने तथा दरोगा राय चौक से आगे जेल अधीक्षक के आवास के बगल से होते हुये केंद्रीय विद्यालय की चयनित जमीन के पीछे से जगदम ढाला तक दो लेन की सड़क निर्माण हेतु कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये ताकि आमजनों को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...