बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव हेतु राज्य सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपील करते हुये कहा कि इसके बढ़ते मामलों को देखते हुये जहां तक संभव हो लोग घर में रहें, सीमित संख्या में ही किसी भी सार्वजनिक आयोजनों में भाग लें। कोरोना के प्रति हम सबको सचेत और सजग रहना है।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की मां मीरा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वह बहुत ही नेक दिल और सरल हृदय महिला थीं, सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
 
👉 स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु राज्य सरकार हमेशा तत्पर है। मस्तिष्क ज्वर ए.ई.एस./जे.ई. एक गंभीर बीमारी है, जो ससमय इलाज से ठीक हो सकता है। अत्यधिक गर्मी एवं नमी के मौसम में यह बीमारी फैलती है।1 से 15 वर्ष तक के बच्चे इस बीमारी से ज्यादा प्रभावित होते हैं। स्वास्थ्य संबंधी सेवा या शिकायत हेतु टॉल फ्री नं-104 पर कॉल करें।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ में पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण हेतु अधिकारियों की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हाजीपुर इंग्लिश मौजा में 7 एकड़ चिह्नित भूमि के भू-अर्जन की कार्रवाई 15 दिनों के अंदर शुरू करने का निर्देश दिया।
 
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने आवंटित प्रखंड अंतर्गत 2 पैक्स गोदाम की जांच की गई। साथ ही पूर्व में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा किए गए गोदाम के स्टॉक का भौतिक सत्यापन का क्रॉस वेरिफिकेशन किया गया।
 
👉 अररिया के जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में जिला प्रोग्राम कार्यालय परिसर में आयोजित 31 मार्च, 2021 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।
 
👉 चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन हर स्तर पर काम कर रहा है। अडॉप्ट ए विलेज कार्यक्रम के तहत जिले के 263 पंचायतों में 263 पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा ए.ई.एस./चमकी बुखार की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...