बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में स्व. जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
 
👉 कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग काफी सजग एवं सतर्क है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी ने कहा कि राज्य में इस तरह की आपदा से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की।
 
👉 शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा,2021 का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हिन्दी भवन परिसर से 12 जागरूकता रथ/धावा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता एवं सावधानी जरूरी है।
 
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने सदर अस्पताल स्थित R.T-P.C.R. लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम हेतु दी जाने वाली सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
 
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में कोविड समन्वय समिति की बैठक की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इसके बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं वैक्सीनेशन के संदर्भ में विचार विमर्श की।
 
👉 भोजपुर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
 
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सार्वजनिक एवं कार्य स्थलों पर कोविड गाइडलान का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
 
👉 सीवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने हेतु सार्वजनिक स्थलों और प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना वसूला गया तथा लोगों से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की गयी।
 
👉 अरवल की जिला पदाधिकारी सु जे.प्रियदर्शिनी ने कोविड टीकाकरण से संबंधित जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...